फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign launched to separate wet and dry waste

गीला-सूखा कूड़ा अलग करने के लिए अभियान की शुरूआत

Wed, 06 Aug 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to separate wet and dry waste
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में नगर पंचायत ने कचरा प्रबंधन और गीला-सूखा कूड़ा अलग एकत्र करने के लिए मिशन मोड में अभियान की शुरूआत की है। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता और चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रवाना किया। कस्बावासियों को गीला व सूखा कूड़े के लिए डस्टबिन वितरित किए गए। स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने कहा कि घर-घर कूड़ा एकत्र करने और अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। इसमें स्वच्छता प्रबंधन की रूपरेखा व जिम्मेदारी और लक्ष्य तय किए गए। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। ताकि पुर्नचक्रण व खाद निर्माण में आसानी हो सके। बताया कि अभियान का उद्देश्य गांव को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक व पंचायत सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed