{"_id":"67560c8ebff85ea6f507e60b","slug":"called-from-mumbai-after-booking-a-flight-gave-20-thousand-rupees-to-return-back-meerut-news-c-72-1-smrt1021-125748-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लाइट बुक कराकर मुंबई से बुलाया, वापस लौटने के लिए दिए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लाइट बुक कराकर मुंबई से बुलाया, वापस लौटने के लिए दिए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
लालकुर्ती क्षेत्र में दुकान पर खरीदारी करते बदमाश।
मेरठ। अपहरणकर्ताओं ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बहाने अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से बुलाया था। उन्हें एडवांस रकम दी और एयर टिकट बुक कराए। आठ लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें मुंबई लौटने के लिए 20 हजार रुपये भी दिए। सुनील पाल ने खुद यह जानकारी अपने फैंस और मीडिया को दी है।
बताया गया है कि सुनील पाल के पास करीब 15 दिन पहले पहले किसी अमित नाम के शख्स की कॉल उनके पास आई थी। उसनेे खुद को एक इवेंट कंपनी का मालिक बताया और कहा कि मैं चाहता हूं आप हरिद्वार के एक फाइव स्टार होटल में बर्थ-डे पार्टी प्रस्तुति देने की बात कही। डील कंफर्म करने के लिए आरोपी ने सुनील पाल के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिसंबर को सुनील पाल दिल्ली पहुंचे। इवेंट कंपनी की गाड़ी से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रास्ते में हाईवे पर कुछ खाने के लिए रुके।
जहरीला इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंद कर फेंकने की धमकी
हाईवे पर खाना खाने के बाद जैसे ही सुनील पाल गाड़ी की ओर बढ़े, तभी तीन लोग फैन की तरह फोटो क्लिक कराने उनके पास आए और उन्हें गाड़ी के अंदर धकेल दिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सबसे पीछे लेटने को कहा। किसी को दिखाई देने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी करीब एक घंटा गाड़ी चलाकर उन्हें एक घर में दूसरी मंजिल पर ले गए। वहां और भी लोग मौजूद थे। सुनील पाल को जहर का इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंदकर फेंकने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
फिरौती में 20 लाख मांगे
अपहरणकर्ताओं के फिरौती में 20 लाख रुपये मांगे तो सुनील पाल ने कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। इस पर बदमाशों ने कहा कि सुबह तक जवाब देना। सुबह बदमाशों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये का ही इंतजाम हो पाएगा। सुनील पॉल ने कहा कि पत्नी पैसे के लिए कॉल करुंगा तो वह परेशान हो जाएगी। अपने दोस्तों से फोन कर मंगवाता हूं। सुनील पाल ने कहा कि दोस्तों से उन्होंने पैसे मंगवाए और आठ लाख रुपये का इंतजाम हो पाया। बदमाशों ने कॉमेडियन से डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी मांगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वे ये सब नहीं रखते।
-- -
हमारी हरकत बुरी, हम आदमी बुरे नहीं
फिरौती के रुपये मिलने पर आरोपियों ने सुनील पाल से कहा कि आपको छोड़ देते हैं। साथ ही कहा, हमने आपके आने की फ्लाइट कराई थी, जाने की भी कराएंगे। यह कहकर उन्हें मुंबई वापस फ्लाइट से लौटने के नाम पर बदमाशों ने 20 हजार रुपये भी दिए। बदमाशों ने कहा कि हमारी हरकत बुरी है, हम आदमी बुरे नहीं हैं। इसलिए कभी बद्दुआ मत देना। कभी पैसा हुआ तो तुम्हारी रकम वापस लौटा देंगे। बदमाशों ने उन्हें पनीर की सब्जी और रोटी खाने के लिए दी। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वह मुंबई वापस पहुंचे।
मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं
सुनील पाल का इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं उनका कहना है कि इस घटना के बाद से ‘मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं। कुछ लोग इस मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मेरे दोस्तों के पास पैसा भेजने के रिकॉर्ड हैं, पुलिस से शिकायत हुई है। अगर ये घटना झूठी होती तो हम पुलिस को शामिल नहीं करते। करीब 24 घंटे में उन लोगों के कब्जे में रहा हूं। वह मेरे साथ कुछ भी कर सकते थे। मैं जिंदा हूं, इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।
-- -
बड़ी वारदात के बाद मेरठ पुलिस को नहीं लगी भनक
बदमाश सुनील पाल का अगवा कर मेरठ में लाए। किसी घर में करीब 24 घंटे बंधक रखा। फिरौती की रकम भी ऑनलाइन वसूलकर उन्हें छोड़ा गया। लेकिन मेरठ पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इससे जिले की सीमा और शहर की सड़कों पर होने वाली चेकिंग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आरोपियों के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए। मुंबई पुलिस ने भी एफआईआर मेरठ स्थानांतरित करने की बात कही है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।