फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to reach the Panchayat at the SSP office

Meerut News: एसएसपी कार्यालय पर पंचायत में पहुंचने का आह्वान

Sun, 10 May 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Call to reach the Panchayat at the SSP office
बहसूमा। मोड खुर्द में भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड खुर्द स्थित ग्राम प्रधान एवं संगठन के जिला अध्यक्ष इंतजार चौधरी के आवास पर हुई भाकियू (तोमर) की बैठक हुई। इसमें भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि बैठक संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता वसी को न्याय दिलाने के लिए बुलाई गई है। 25 अप्रैल को गांव लोईया निवासी वसी की उनके गांव के गैंगस्टर आमिर ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी लेकिन पुलिस नामजद आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से संगठन में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर कार्रवाई की जाए। पुलिस पर आरोप लगाया कि मोहम्मद वसी अस्पताल में छह घंटे जीवित था लेकिन मजिस्ट्रेट बयान तक लेने नहीं पहुंचे। चौधरी संजीव तोमर ने मांग की कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो वह 13 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पवन त्यागी, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुंसिफ, मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, अली अब्बास, अजय त्यागी, हीरा बालियान, अरुण कश्यप, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed