फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to follow the teachings of the Guru Sahibs at the Saropa felicitation ceremony.

Meerut News: सरोपा सम्मान समारोह में गुरु साहिबानों के संदेश पर चलने का आह्वान

Thu, 06 Aug 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Call to follow the teachings of the Guru Sahibs at the Saropa felicitation ceremony.
लतीफ में स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा ननकाना साहिब में आयोजित सरोपा सम्मान में कमेटी के सदस्य
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब, गुरु नानक नगर में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह कवर ने गुरुद्वारा प्रबंधन और धार्मिक सेवाओं में सक्रिय योगदान देने वाले कमेटी के पदाधिकारियों को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रधान गुरमुख सिंह कवर ने कहा कि गुरुद्वारा केवल हमारी आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों ने समाज को समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य इसी भावना के साथ संगत की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज और धर्म की सेवा करता है, उसका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। राजा सिंह, वकील सिंह, गुरबचन सिंह, बक्शी सिंह, सेवा सिंह निर्मल सहित अन्य पदाधिकारियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित सदस्यों ने गुरुद्वारा कमेटी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


संगत ने गुरु घर की खुशहाली, समाज में भाईचारा और मानव कल्याण की अरदास की। श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। समारोह में बड़ी संख्या में संगत और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed