फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAA protest, Enforcement Directorate reported each account of accused of funding money by PFI

सीएए के विरोध में हिंसा के लिए पीएफआई की फंडिंग का कच्चा चिट्ठा खुला, ईडी ने दी पाई-पाई की सूचना

Sun, 02 Feb 2020 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Feb 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
CAA protest, Enforcement Directorate reported each account of accused of funding money by PFI
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ व बिजनोर में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के विरोध में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) द्वारा की गई हिंसा की फंडिंग का कच्चा चिट्ठा खुल चुका है। ईडी और एटीएस के इनपुट पर पुलिस ने शनिवार को जिले में ताबड़तोड़ दबिश देकर पीएफआई के 12 लोग गिरफ्तार कर लिए। इनमें सौलाना परतापुर के इरफान समेत कई आरोपियों के नाम हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुलिस को आरोपियों के एक-एक बैंक खाते और उसमें जमा पाई-पाई की सटीक सूचना दी। उसी इनपुट पर शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की गई। इस ताबड़तोड़ दबिश में एटीएस का भी सहयोग रहा। हिंसा के लिए पैसा कहां से आया और कहां गया, इसका पूरा खुलासा बैंकों की रिपोर्ट और पासबुक की जांच से होगा।

विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 को लिसाड़ीगेट और हापुड़ रोड पर जुमे की नमाज के बाद हिंसा हुई थी। उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन को निशाना बनाया। हिंसा में प्रदेश में सबसे ज्यादा मेरठ में छह लोगों की मौत हुई थी। हिंसा करने के पीछे पीएफआई का हाथ निकला। 

हिंसा कराने के लिए पीएफआई ने करोड़ों रुपये की फंडिंग की, इसका खुलासा एक सप्ताह पहले ईडी ने किया था। इसकी जानकारी के बाद मेरठ, बिजनौर, कानपुर व अन्य कई जिलों की पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

मेरठ में 12 लोगों के खातों में पीएफआई ने फंडिंग की। इन 12 खातों में से चार खातों में तीन करोड़ की रकम आने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि ईडी ने पीएफआई के खातों की पूरी डिटेल मेरठ व बिजनौर समेत कई जनपदों को भेजी है। जिससे पता लगाया जा सकता है कि रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई।

एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया है कि मेरठ पुलिस ने सभी की डिटेल बैंकों को भेजी है। पीएफआई ने कई अलग-अलग संगठनों के नाम से बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं। आरोपियों के पास से मिली पासबुक और बैंकों की जांच रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed