{"_id":"6ada2a729e099079090c2faf","slug":"ca-results-declared-ritika-goswami-emerges-as-the-meerut-district-topper-98-out-of-358-students-succeed-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीए का रिजल्ट घोषित: रितिका गोस्वामी बनी मेरठ जिला टॉपर, 358 में से 98 को सफलता; ये रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए का रिजल्ट घोषित: रितिका गोस्वामी बनी मेरठ जिला टॉपर, 358 में से 98 को सफलता; ये रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर
Thu, 22 Oct 2026 08:53 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:53 PM IST
सार
Meerut News: रितिका गोस्वामी ने 454 अंक पाकर मेरठ में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की परीक्षा में गौतम शाक्य दूसरे और सौम्या रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं देश में नील राजेश शाह और साक्षी संयुक्त रूप से अव्वल रहे।
विज्ञापन
CA Inter Result 2026 Out
- फोटो : AI Generated
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें मेरठ की रितिका गोस्वामी ने 454 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। गौतम शाक्य 421 अंकों के साथ दूसरे और सौम्या रस्तोगी 397 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मेरठ जिले से परीक्षा में शामिल हुए 358 विद्यार्थियों में से 98 सफल रहे। परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
रितिका जिले में प्रथम, गौतम दूसरे स्थान पर
मेरठ जिले की मेरिट सूची में रितिका गोस्वामी ने 454 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। गौतम शाक्य 421 अंकों के साथ दूसरे और सौम्या रस्तोगी 397 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्षितिज जैन ने 390 अंक हासिल कर चौथा और रियाज निजवान ने 361 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अनुषा गुप्ता, सृष्टि जैन, हर्ष बंसल, अनुराग यादव, ईशकीर्त सिंह, दक्ष गोयल और लक्ष्य शर्मा ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की।

देश में नील राजेश शाह और साक्षी संयुक्त रूप से अव्वल
आईसीएआई के क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए राजीव गुप्ता और मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए नितिन मलिक ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में देशभर में ग्रुप प्रथम में 1,00,301 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 23,210 सफल हुए। ग्रुप द्वितीय में 68,400 परीक्षार्थियों में से 12,938 और दोनों ग्रुप की संयुक्त परीक्षा में 38,339 विद्यार्थियों में से 5,066 सफल रहे।
परिणाम में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर देशभर में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई की श्रुति बी ने 492 अंकों के साथ दूसरा और सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 490 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दोनों ग्रुप में 18 विद्यार्थी सफल
मेरठ ब्रांच के सह अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता और सचिव सीए विशु शर्मा ने बताया कि जिले से दोनों ग्रुप की परीक्षा में 85 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 18 सफल रहे। ग्रुप प्रथम में 186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 49 पास हुए। वहीं, ग्रुप द्वितीय में 87 परीक्षार्थियों में से 31 ने सफलता प्राप्त की। ब्रांच के कोषाध्यक्ष सीए धीरज बित्थर, सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा और कार्यकारी सदस्य सीए ज्ञाति गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
ये भी देखें...
मेरठ: कैंट स्टेशन के पास ईंटों से कूचकर महिला की हत्या, पूरी रात घर में पड़ा रहा शव, शक के दायरे में पति