{"_id":"68cc0a47baebe9fe9a094ee0","slug":"by-election-for-the-vacant-councilor-post-in-ward-15-on-october-15-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109713-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वार्ड-15 में रिक्त सभासद पद पर उपचुनाव 15 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वार्ड-15 में रिक्त सभासद पद पर उपचुनाव 15 अक्तूबर को
विज्ञापन
- सभासद वसीला बेगम के निधन के बाद रिक्त हुआ था पद
सरधना। नगर पालिका के वार्ड 15 मोहल्ला जोगियान में सभासद वसीला बेगम के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 15 अक्तूबर को सभासद पद के लिए मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र 19 से 29 सितंबर तक भरे जाएंगे। 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 अक्तूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 6 अक्तूबर को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान 15 अक्तूबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। मतगणना 17 अक्तूबर को प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी 19 सितंबर को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे और उसी दिन से नामांकन पत्रों का वितरण आरंभ होगा। निर्वाचन से जुड़ी सभी कार्यवाही सरधना तहसील मुख्यालय पर संपन्न होगी। चुनाव कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक अवकाशों पर भी कार्यालय खुले रहेंगे।