{"_id":"5ffb4c768ebc3e2e257489a0","slug":"businessman-threatened-in-the-name-of-sunil-rathi-meerut-news-mrt519891972","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुइल राठी के नाम से व्यापारी को धमकी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुइल राठी के नाम से व्यापारी को धमकी भरा पत्र
विज्ञापन
मेरठ। तिहाड़ जेल में बंद बदमाश सुनील राठी के नाम से एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी एक व्यापारी को दी गई है। जिसमें कहा गया कि कुछ पैसों का इंतजाम कर लेना। जो लिखा है, उसे ध्यान से पढ़ना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
पुलिस के अनुसार यह व्यापारी बागपत रोड निवासी है, जिसके एक रिश्तेदार की खैरनगर में दवा की दुकान है। व्यापारी को दफ्तर में धमकी भरा पत्र मिला जिसके बाद से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी शनिवार को एसएसपी ऑफिस में एसपी क्राइम से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी के चलते वे मिले नहीं थे। इससे पहले भी मेरठ व बागपत में सुनील राठी के नाम से धमकी व रंगदारी के मामले सामने आ चुके हैं। सुनील की मां के नाम से एक शिक्षण संस्थान में पत्र भेजकर रंगदारी की रकम बुढ़ाना के गांव कुरथल में नलकूप पर पहुंचाने को कहा था।
राठी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले धरे
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों सौरभ राणा निवासी बावली रोड और अब्दुल कादिर निवासी पट्टी चौधरान को दबोच लिया जबकि उनका साथी यश चौधरी फरार हो गया। इनसे दो तमंचे, पांच कारतूस और बाइक बरामद हुई। एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगते थे। जिन्होंने कुछ दिन पहले बड़ौत के दो व्यापारियों से पांच लाख व 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। संवाद