फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman duped of Rs 35.52 lakh on pretext of online business

Meerut News: ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर कारोबारी से 35.52 लाख रुपये ठगे

Sun, 08 Feb 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of Rs 35.52 lakh on pretext of online business
नौचंदी थाना क्षेत्र में असलम की हत्या के आरोपी सीसीटीवी में कैद। स्रोत वीडियो
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी अंकित कुमार से ऑनलाइन व्यापार के नाम पर 35.52 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी की तहरीर पर शुक्रवार को साइबर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शाक्यपुरी निवासी कारोबारी अंकित कुमार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। अक्तूबर 2025 में कीर्ति रंजन नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट से अंकित से संपर्क किया। कीर्ति रंजन ने अंकित का मोबाइल नंबर लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कीर्ति ने अंकित को ऑनलाइन ई-शॉप खरीदकर व्यापार में दोगुना मुनाफे का झांसा दिया और एक वेबसाइट पर अंकित का फर्जी अकाउंट खोल दिया। अंकित ने ऑनलाइन व्यापार शुरू कर दिया। 25 अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक अंकित ने साइबर ठगों के दिए खातों में 35. 52 लाख रुपये भेज दिए। 12 दिसंबर को अंकित ने वेबसाइट पर बनाए गए खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर अंकित ने कीर्ति से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क नहीं होने पर अंकित को ठगी का एहसास हुआ। एसपी क्राइम अवनीश कुमार के मुताबिक प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। ठगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed