फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business leaders met fire victims, assured them of all possible help.

Meerut News: अग्निकांड पीड़ित से मिले व्यापारी नेता, हरसंभव मदद का आश्वासन

Tue, 28 Apr 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Business leaders met fire victims, assured them of all possible help.
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा ने शनिवार को संगठन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के घर व दुकान में हुए अग्निकांड के बाद सरधना पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारी संगठन संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी अपील की कि नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को जल्द राहत मिल सके। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, साजिद मलिक सहित कई व्यापारी व सामाजिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed