फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bushes set on fire near DM residence

Meerut News: डीएम आवास के निकट झाड़ियों में आग लगाई

Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bushes set on fire near DM residence
बागपत। कलक्ट्रेट पर डीएम आवास के निकट खाली प्लाॅट में किसी ने झाड़ियों में आग लगा दी,जिससे चारों तरफ धुंआ फैल गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

डीएम के आवास के बराबर में खाली प्लाॅट में झाड़ियां उगी हैं। शनिवार की सुबह किसी ने झाड़ियों में आग लगा दी। तेज हवाएं चलने के कारण आग पूरे प्लाॅट में फैल गई, जिससे उठने वाले धुएं से आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धुआं डीएम आवास में घुसने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कलक्ट्रेट के पास कूड़ा डालकर आग लगाने का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बार-बार आग लगाए जाने से प्रदूषण फैल रहा है लेकिन इसे रोकने के कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed