फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buses started running on Delhi Road, return via bypass

दिल्ली रोड पर चलने लगीं बसें, किराया हुआ कम

Fri, 29 Aug 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Buses started running on Delhi Road, return via bypass

विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड से रोडवेज बस संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इससे पहले रोहटा रोड होते हुए बस दिल्ली जा रही थीं। रूट परिवर्तन से यात्री किराए में किराये की दर में तीन से चार रुपये की कमी आई है। अब दिल्ली रोड की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए भैसाली बस अड्डे नहीं जाना होगा।
बृहस्पतिवार को शाम से दिल्ली जाने वाली बसें रिठानी-परतापुर दिल्ली रोड से होकर गुजरीं। वहीं, दिल्ली से आने वाली बसों के एनएच-58 बाईपास से रोहटा रोड होते हुए आने के निर्देश दिए गए लेकिन रात में कई बसें दिल्ली रोड से ही वापस आती दिखीं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर चार साल पहले शुरू हुए रैपिड के कार्य के चलते मेरठ से दिल्ली के लिए चलने वाली सभी बसों का मार्ग परिवर्तित करके दिल्ली रोड के स्थान पर रोहटा रोड एनएच-58 कर दिया था। काम पूरा होने के बाद भैसाली बस अड्डे से दिल्ली की तरफ चलने वाली सभी बसों को दिल्ली रोड यानि मेट्रो प्लाजा, नवीन मंडी, संजय वन, रिठानी से परतापुर होकर निकालने का निर्णय लिया। आरएम संदीप नायक ने बताया कि शताब्दीनगर से कौशाम्बी का किराया 79 रुपये किया गया है। इसी के साथ रिठानी से कौशांम्बी 76 रुपये तथा परतापुर से कौशाम्बी का किराया 74 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड से बसें निकलने पर किराया सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed