फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buses removed from the road in front of Bhaisali stand, 25 employees deployed

Meerut News: भैसाली स्टैंड के सामने रोड से हटाईं बसें, 25 कर्मचारी तैनात

Tue, 26 May 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Buses removed from the road in front of Bhaisali stand, 25 employees deployed
- यातायात पुलिस और आरएम ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

- नया प्रवेश द्वार बनेगा, थापर नगर वाला कट बंद होगा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भैसाली बस स्टैंड के सामने रोड पर बस खड़े होने के कारण जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। यहां जाम की समस्या का समाचार अमर उजाला में भी प्रकाशित किया गया था। सोमवार को यातायात पुलिस और आरएम ने संयुक्त कार्रवाई कर सड़क पर खड़ी होने वाली बसों को हटा दिया। इन पर नियंत्रण के लिए यहां 25 रोडवेज कर्मियों की तैनाती की गई हैं। ये अलग-अलग शिफ्ट में यहां तैनात रहेंगे।

एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भैसाली बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसें रोड पर खड़ी हो जाती हैं। इसके चलते यहां जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वाहन चालक और लोगों को जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां दूसरे राज्योें की बसों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। इसके चलते यहां बसों की संख्या काफी बढ़ जाती है। पास में ही मेट्रो स्टेशन होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी होती है। इसके चलते आरएम संदीप नायक, एआरएम जीपी शर्मा, एआरएम नवीन अग्रवाल से इस समस्या को लेकर बात की गई। इसके बाद सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने से रोडवेज बसों को हटा दिया गया।आसपास खड़े रेहड़ी, ठेली वालों को भी हटाया गया है। इसके अलावा जल्द यहां मेट्रो स्टेशन के बाईं ओर नया प्रवेश द्वार बनेगा, थापर नगर से आने वाले कट को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी वर्दी में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed