{"_id":"6407923e1b34bed811062734","slug":"buses-ran-on-local-routes-stood-for-long-distances-na-news-c-14-1-roh1021-146131-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोकल रूट पर दौड़ी बसें, लंबी दूरी की खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोकल रूट पर दौड़ी बसें, लंबी दूरी की खड़ी रहीं
Wed, 08 Mar 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। होली पर बस स्टैंडों पर यात्रियों की खूब भीड़ उमड़ी। हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, रामपुर, आगरा, बरेली, दिल्ली के लिए सुबह से रात तक बसें दौड़तीं रहीं। वहीं लंबी दूरी जैसे गोरखपुर, लखनऊ व कानपुर की बसें यात्री कम होने की वजह से वाया दिल्ली, आनंद विहार होते हुए चलीं।
मंगलवार को भैसाली बस स्टैंड से सुबह से शाम तक दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी और करीब 120 बसों का संचालन किया गया। बागपत, हरिद्वार, सहारनपुर की सवारियां उमड़ने की वजह से बसों के अतिरिक्त फेरा लगवाए गए। मेरठ परिक्षेत्र को मंगलवार को 1.32 करोड़ रुपये आय हुई, जो अभी तक की सर्वाधिक है। इसमें सोहराब गेट डिपो को 34.58 लाख, मेरठ 35.19 लाख, गढ़मुक्तेश्वर 12.48, भैसाली 30.23 लाख और बड़ौत डिपो की 18.93 लाख रुपये आय हुई, जबकि आम दिनों में 70 से 80 लाख रुपये की आय होती है।
आरक्षित कोच फुल, साधारण में राहत
मंगलवार को ट्रेनों के आरक्षित कोचों में अच्छी खासी भीड़ रही। जिन यात्रियों का आरक्षण टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, वह भी सवार हुए। साधारण कोचों में सामान्य भीड़ रही, जिसकी वजह से साधारण कोच के करीब पांच हजार ही टिकट बिके, जो सामान्य दिनों के बराबर रहे। नौचंदी एक्सप्रेस में वेटिंग 128, संगम एक्सप्रेस में 80, कलिंग उत्कल में 170, गोल्डन टैंपल में वेटिंग खत्म, प्रयागराज राजधानी एक्सप्रेस में 250, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 160 वेटिंग रही। वहीं ट्रेन संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, ट्रेन संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट दो घंटा 10 मिनट की देरी से आई।