फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burdened girl out of her house upset due to beheading

सिरफिरे से परेशान छात्रा का घर से बाहर निकलना भी दूभर

Thu, 28 May 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Burdened girl out of her house upset due to beheading
सिरफिरे से परेशान छात्रा का घर से बाहर निकलना भी दूभर
विज्ञापन

मेरठ। खुशहाल नगर निवासी एक महिला ने चौकी पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी बेटी का स्कूल जाना तो छुड़वा ही दिया है। अब पूरे परिवार का घर से निकलना भी बंद कर दिया है। महिला का कहना है कि उसके पति की बीमारी के चलते एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, घर में बड़ी बेटी है। जिसका उसके पड़ोसी युवक ने जीना हराम किया हुआ है।

बुधवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल नगर निवासी महिला ने पिलोखडी चौकी पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह तीन महीने से पिलोखडी चौकी के चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आरोप है कि उसकी 17 वर्ष की बेटी जो 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। तीन माह पूर्व पड़ोसी युवक साकिब पुत्र पप्पू ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी उसने साकिब के घर शिकायत की। जिससे डरकर बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। महिला का आरोप है कि उसने आरोपी युवक के खिलाफ कई बार पिलोखड़ी चौकी में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। अब नौबत यहां तक आ गई है कि साकिब ने पूरे परिवार का घर से निकलना बंद कर दिया है। जबरन उसकी बेटी से शादी करने की बात कह रहा है। नहीं करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। महिला ने बुधवार को एक बार फिर साकिब के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed