फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bunji's property worth crores of rupees earned from arms

Meerut News: हथियार तस्करी से कमाई बंजी की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

Sun, 22 Dec 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bunji's property worth crores of rupees earned from arms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देश के कई राज्यों में हथियार तस्करी से अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जाएगी। एसटीएफ उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाएगी। एसटीएफ ने संजीव जीवा गैंग से जुड़े मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली कस्बा निवासी अनिल बंजी को शुक्रवार को कंकरखेड़ा में हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया था।
यह गिरोह लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, सुशील फौजी, हरियाणा के सनी राणा समेत कई गैंग के लिए हथियार सप्लाई कर रहा था। उसके पास से दो अमेरिकी राइफल, एक पंप रिपीटर गन, 15 कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई थी। तस्कर साथियों और हथियार खरीदने वालों को भी एसटीएफ तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर की रात बागपत के लोहड्डा गांव दरोगा के बेटे रोहन को मुठभेड़ के बाद 17 बंदूक और 700 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान अनिल बंजी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। अनिल बंजी मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डिपार्टमेंट के डीन प्रोफेसर डॉ. राजवीर सिंह पर 11 मार्च 2022 को हुए जानलेवा हमले में जेल गया था। अनिल बंजी वर्ष 1989 में एयरफोर्स में भर्ती हुआ और 2009 में वीआरएस ले लिया था। इसके बाद हथियारों की तस्करी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भी पिस्टल मंगाता था। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि अनिल बंजी हरियाणा के करनाल जिले के मंगलोरा निवासी रोहित से भी हथियार खरीदता था। रोहित आर्मी में रहे अपने भाई राहुल के माध्यम से पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से पिस्टल मंगाता था। ये पिस्टल लॉरेंस बिश्नाेई, नीरज बवाना समेत अन्य गैंग को भी सप्लाई की जाती थी। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed