{"_id":"58f338344f1c1b1974470696","slug":"bullets-thrown-on-police-by-the-infamous-crooks-who-demand-darts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर बरसा दी गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर बरसा दी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश सुमित जाट गिरफ्तार
गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को 50 हजार के इनामी सुमित जाट को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित जाट सरूरपुर के रजापुर गांव का निवासी है। उसने रंगदारी न देने पर तीन लोगों की हत्या की है और दर्जनों लोगों से रंगदारी मांग रखी थी। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी हुई थी। मेरठ समेत कई जिलों की पुलिस और एसटीफ की टीम भी उसकी तलाश में लगी थी। सुमित लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर हापुड़ के मीरपुर गांव से सुमित और उसके साथी को पकड़ा है। हापुड़ में सुमित ने गाजियाबाद पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। एक गोली सुमित के साथी को लगने की भी सूचना है। पुलिस ने बताया कि गोली पैर को छूती निकल गयी है। पुलिस ने उसका उपचार भी कराया है। पुलिस का कहना है कि सुमित एक कुख्यात के इशारे पर रोहटा और सरूरपुर में वारदात कर रहा था।
विज्ञापन