फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bull dies after being hit by electric current, victim complains to SDM

Meerut News: करंट की चपेट में आने से बैल की मौत, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत

Sun, 29 Dec 2024 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bull dies after being hit by electric current, victim complains to SDM
सरधना। गांव पिठलोकर में करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई और दूसरा बैल गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। गांव पिठलोकर निवासी अनीस पुत्र यामीन ने एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित काे शिकायत करते हुए बताया कि बताया कि वह बैल बुग्गी चलाकर व खेतों में हल चलाकर मजदूरी का कार्य करता है। कई दिन से ऊर्जा निगम की टीम द्वारा पुरानी एलटी लाइन के तार बदलने का कार्य चल रहा है। आरोप है कि छुर बिजलीघर के जेई की देखरेख में तार बदलने का कार्य किया जा रहा था। ऊर्जा निगम की टीम ने पुराने तार इकट्ठा कर उसके छप्पर पर रख दिए। जबकि दूसरे तार को लपेटकर खंभे पर लपेट दिया। छप्पर पर रखे तार लोहे की पाइप से छू गए। विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो पाइप में करंट आने से उसके साथ बंधे बैल करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे के घायल होने के चलते उसका कामकाज ठप पड़ गया। इसके चलते परिवार के सामने आर्थिक तंगी सामने आ गई है। पीड़ित ने एसडीएम से आरोपी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि ऊर्जा निगम के एसडीओ से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed