फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP supremo Mayawati expelled former MLA Iqbal from BSP party

एक्शन मूड में मायावती, पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को किया बसपा से निष्कासित

Wed, 29 May 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo Mayawati expelled former MLA Iqbal from BSP party
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के बजाए कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को समर्थन करने वाले पूर्व बसपा विधायक इकबाल ठेकेदार पर गाज गिर गई। इकबाल ठेकेदार को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इकबाल ठेकेदार 2007 और 2012 में बसपा से चांदपुर के विधायक रहे थे। 2017 में वे भाजपा की कमलेश सैनी से चुनाव हार गए थे। वे लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मांग रहे थे। बसपा हाईकमान ने सपा से आई पूर्व विधायक रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा सीट का प्रभारी घोषित कर दिया तो इकबाल ठेकेदार ने उनके खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था। उन्होंने रुचि वीरा के खिलाफ लोकसभा क्षेत्र में अनेक जगह प्रदर्शन कराए। तब भी इकबाल ठेकेदार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पार्टी में शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद हाईकमान ने इकबाल ठेकेदार को बिजनौर लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिया। बिजनौर सीट से चुनाव लड़ने के लिए इकबाल ठेकेदार ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। उन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही बसपा ने बिजनौर लोकसभा सीट से मलूक नागर को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं इसके बाद से इकबाल ठेकेदार ने संगठन से दूरी बना ली। उन्होंने मलूक नागर का चुनाव नहीं लड़ाया बल्कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का चुनाव लड़ाया। वे बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए खुलकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पक्ष में आ गए। हाईकमान को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन चुनाव के दौरान किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया था। लेकिन अब पार्टी प्रत्याशी का विरोध किए जाने की गाज पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार पर गिर गई है। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को पार्टी से निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed