फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP Mayor Suneeta Verma brother and Dewar case registered

BSP मेयर सुनीता वर्मा के भाई और देवर पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jan 2018 03:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
BSP Mayor Suneeta Verma brother and Dewar case registered
एसएसपी से मिलने आए कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों की पिटाई का मामला फिर चर्चाओं में आ गया। कैंट विधायक और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी से मिले भाजपा पार्षदों ने महापौर के साथ बाहरी लोगों के सदन में घुसने की शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर महापौर सुनीता वर्मा के भाई और देवर के खिलाफ थाना देहली गेट पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में महिला व पुरुष पार्षदों के साथ भाजपाई भी थे। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने एसएसपी मंजिल सैनी से कहा कि सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक टाउन हॉल में हुई थी। जिसमें भाजपा के पार्षदों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट हुई। बगैर पास के महापौर सुनीता वर्मा के साथ बाहरी युवक बैठक में पहुंचे, जिन्होंने वहां बवाल काटा। ऐसे बाहरी युवकों के खिलाफ पुलिस को मजबूत कार्रवाई करनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम की बैठक में आगे से पुलिस के समुचित इंतजाम होने चाहिए ताकि बैठक में केवल विकास के मुद्दे और प्रस्ताव पास हो। बैठक में वंदेमातरम का भी बसपा नेताओं ने अपमान किया है। एसएसपी ने नगरायुक्त से फोन पर बात की और हर मीटिंग में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन


पढ़ें : वंदे मातरम् पर बवाल, भाजपा-बसपा पार्षदों में चले जमकर लात-घूसे, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर, नगरायुक्त पर दर्ज हो केस

BSP Mayor Suneeta Verma brother and Dewar case registered
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. संदीप पहल ने थाना प्रभारी देहली गेट को भेजे पत्र में महापौर, नगरायुक्त, निगम के अधिकारियों और पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया कि निगम की पहली बोर्ड बैठक में राष्ट्रगान का अपमान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी महापौर और नगरायुक्त की थी। लेकिन जानबूझकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई। सांसद, विधायक द्वारा भी कानूनी कार्यवाही कराने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में महापौर, नगरायुक्त, निगम अधिकारियों, सभासदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। 

दो पार्षदों ने की शिकायत 
भाजपा पार्षद विजय व सुनीता ने महापौर के भाई बबलू और देवर राजन वर्मा के  खिलाफ नामजद शिकायत की। जिस पर एसएसपी ने दोनों को नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर बबलू और राजन के खिलाफ नामजद जबकि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आगे की कार्रवाई विवेचना के बाद होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed