यूपी: शादी के मंडप में बसपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे की छेड़छाड़ का विरोध करने और थप्पड़ मारने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। वहीं गोली मारने वाला आरोपी युवक कैमरे में कैद हो गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। आधी रात को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशी उर्फ कोरमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कमेला रोड स्थित ताज पैलेस में रविवार रात साबिर अंसारी की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 12 बजे बराती और घराती खाना खा रहे थे।
इस समारोह में बसपा के वार्ड-80 से पूर्व पार्षद अल्ताफ का भतीजा मुशारिक (18) पुत्र गुलजार निवासी साउथ इस्लामाबाद गली नंबर 1 भी खाना खा रहा था। इस दौरान कुछ महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। आरोप है कि महिलाओं के बीच में आशी उर्फ कोरमा घुस आया।
महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए आशी को अलग हटने की बात कही। इस बीच वहां मुशारिक का भाई असद भी पहुंच गया। असद ने विरोध करते हुए आशी को चांटा मार दिया। जिसके बाद आशी ने धमकी दे दी कि यह ठीक नहीं किया। दोनों पक्षों के लोगों ने बीच-बचाव कराया तो आशी वहां से चला गया।
सीने से सटाकर मारी गोली
पुलिस के अनुसार इस विवाद के करीब आधा घंटे बाद आशी घर से तमंचा लेकर पहुंचा। उसने मुशारिक को पहले थप्पड़ मारा और सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ मुशारिक जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह और एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में मुशारिक को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ ने वीडियो कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी आशी को गिरफ्तार कर लिया।
रोटी पहले लेने पर भी हुआ विवाद
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है हत्यारोपी आशी उर्फ कोरमा निवासी एक मिनारा मस्जिद वाली गली इस्मालाबाद व दो अन्य के खिलाफ तहरीर आयी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि मुशारिक और आशी रोटी ले रहे थे। रोटी पहले लेने पर दोनों में विवाद हो गया। हाथापाई के बाद आशी को चांटा मार दिया गया। आधा घंटे बाद तमंचा लेकर आए आशी ने मुशारिक के सीने में गोली मार दी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/