फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP delegation meets Vishal's family, demands impartial probe.

Meerut News: विशाल के परिजनों से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 03 Jul 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
BSP delegation meets Vishal's family, demands impartial probe.
खरखौदा के गांव खंदावली में मृतक विशाल के परिजनों से बात करते बसपा के पदाधिकारी(बसपा कार्यकर्ता)
- पुलिस कार्रवाई पर सवाल, न्याय नहीं मिलने पर सोनीपत में आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव खंदावली निवासी विशाल की हरियाणा के सोनीपत में हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि खंदावली निवासी विशाल पुत्र शिवकुमार सोनीपत की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 29 जून को उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें फोन पर दी गई, लेकिन थाना राई, जिला सोनीपत पुलिस ने मामले में अपेक्षित तत्परता से कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

बसपा के जिला संयोजक बाबूराम जाटव ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो मेरठ जिले का बसपा प्रतिनिधिमंडल सोनीपत पहुंचकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मंडल प्रभारी सुभाष प्रधान, पुष्पेंद्र जाटव, महावीर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष शेखर गौतम, प्रमोद विमल, तेज सिंह, उमेश, अनिल कुमार, विशाल कुमार, अकबर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed