फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP councilors beaten in Meerut, Ajay Rai said Congress will not let voice of opposition be suppressed

पार्षदों की पिटाई का मामला: अजय राय बोले- यूपी में जंगलराज, विपक्ष की आवाज को दबने नहीं देगी कांग्रेस

Sat, 30 Dec 2023 11:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Dec 2023 11:53 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में भाजपा नेताओं द्वारा बसपा और सपा पार्षदों की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी विपक्ष की आवाज को दबने नहीं देगी। इस दौरन उन्होंने भाजपा को लेकर यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
BSP councilors beaten in Meerut, Ajay Rai said Congress will not let voice of opposition be suppressed
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार दलित और कुचले लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री और विधान परिषद सदस्य ने जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट की, जो घोर चिंताजनक है, कांग्रेस पार्टी इसकी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। अजय राज ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सीएम योगी अब भाजपा एमएलसी और राज्यमंत्री के घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे? यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाहिदपुर पहुंच कर पार्षद आशीष चौधरी के निवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को कांग्रेस किसी भी सूरत में दबने नहीं देगी।

विज्ञापन


पार्षद आशीष चौधरी के आवास पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जाहिदपुर गांव पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद घोपला गांव पहुंच कर वहां के पार्षद कीर्ति से भी मिले। अजय राय ने कहा कि विपक्ष की आवाज को कांग्रेस दबने नहीं देगी। भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसकी आवाज भाजपा दबाना चाहती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और लोगों को एक-दूसरे से तोड़ने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

उन्होंने बताया कि इससे पहले दोपहर में नगर निगम में पार्षदों के साथ भाजपा के मंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बदसलूकी की गई। उन्होंने इसके विरोध में पार्षदों के साथ देहली गेट पुलिस थाने में पहुंच कर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर करवाई की मांग की। कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का वादा किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रंजन शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, शमशाद मछेरान, सादिक कोटला अंसार, राजू यादव आदि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed