फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bsf bikers show in meerut

मौसम की नर्मी में भरी रोमांच की गर्मी

Fri, 06 Nov 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bsf bikers show in meerut
खराब मौसम भी बीएसएफ के जांबाजों का जोश कम नहीं कर सका। कार्यक्रम के समापन पर बाइकर्स और डॉग शो ने पुलिस लाइन में एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी बीएसएफ रजनीकांत मिश्रा रहे।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपनी स्वर्ण जयंती पर पहली बार मेरठ में बाइकर्स और डॉग शो का आयोजन किया। बृहस्पतिवार शाम मुख्य अतिथि एडीजी बीएसएफ रजनीकांत मिश्रा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेशचंद दूबे, बीएसएफ के कमांडेंट मुकेश त्यागी, डिप्टी कमांडेंट अजब सिंह, आरआई सत्यप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन


स्वान दल के शेरा डॉग्स ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट किया तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। डॉग्स टीम के कैप्टन बीएस पूनिया के नेतृत्व 20 जवानों और 8 डॉग्स ने आतंकवादी को पकड़ने से लेकर फायर रिंग, विस्फोटक पदार्थ खोजने समेत 13 करबत दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने 16 बाइकों पर 16 जवानों के साथ हाथ छोड़कर सेल्यूट किया तो कार्यक्रम का रोमांच सिर चढ़कर बोला। बीएसएफ की जांबाज टीम ने अमर उजाला के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

सीमाओं पर दे रहे हैं माकूल जवाब : एडीजी
बीएसएफ के एडीजी रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि एक साल में सीमाओं पर जब भी सीज फायर का उल्लघंन हुआ है, बीएसएफ ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जब भी बार्डर पर घुसपैठ की कोशिश हुई, उसे नाकाम करने में बीएसएफ आगे रही।

कहा कि हम चौकस हैं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बीएसएफ की स्वर्ण जयंती पर यूथ को जागरूक करने के लिए पहली बार मेरठ में यह यह कार्यक्रम किया गया। 26 जनवरी को राजपथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी टीम की सराहना कर चुके हैं।

अमर उजाला का जताया विशेष आभार
बीएसएफ की टीम ने अमर उजाला को विशेष धन्यवाद दिया। जवानों ने कहा कि पांच दिनों तक मेरठ में हमारे पड़ाव को अमर उजाला का पूरा सहयोग मिला। इसके लिए सीमा सुरक्षा बल परिवार की ओर से अमर उजाला को विशेष धन्यवाद।

उधर, जांबाज टीम के कमांडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह और जवान अर्जुन सिंह ने बृहस्पतिवार शाम अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण किया। संपादकीय टीम से मुलाकात के साथ प्रिटिंग तकनीक समझी।


उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार देखा कि अखबार कैसे छपता है। इस दौरान अपने मोबाइल से जवान के साथ सेल्फी ली और कहा कि अमर उजाला के सहयोग को जांबाज टीम नहीं भूल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed