फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSA inspected, teachers found missing, salary to be deducted

Meerut News: बीएसए ने किया निरीक्षण, शिक्षक मिले गायब, कटेगा वेतन

Fri, 09 Aug 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 09 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected, teachers found missing, salary to be deducted
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कैराना नगर के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम मिलने और शैक्षिक स्तर कमजोर मिलने पर नाराजगी जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए। वहीं गायब मिले दो शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने नगर क्षेत्र कैराना के सात परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 207 के सापेक्ष 129 छात्र-छात्राओं उपस्थित पाए गए। 3 शिक्षामित्र और अनुदेशक के सापेक्ष 1 शिक्षक बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय शास्त्री में 125 के सापेक्ष 103 छात्र-छात्राओं उपस्थित मिले। कार्यरत शिक्षक,शिक्षिकाओं का स्टाफ उपस्थित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय जदीद में 110 के सापेक्ष 80 मिले। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं का स्टाफ उपस्थित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय असारियान में 92 के सापेक्ष 64 छात्र-छात्राओं उपस्थित मिले। सभी शिक्षक मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय कन्या-3 में 238 के सापेक्ष 184 छात्र-छात्ताएं मिले। 2 शिक्षामित्र के सापेक्ष 1 शिक्षामित्र बिना प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय आलखुर्द में 154 के सापेक्ष 102 छात्र-छात्रा उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कार्यरत स्टाफ पूरा मिला। वहीं स्कूल का रिकार्ड अधूरा मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। बच्चों से सवाल पूछे तो शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों में बच्चों के पठन पाठन से संबंधित स्टाफ को निर्देशित कर उपस्थिति संख्या बढ़ाने के साथ ही शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। गायब मिले दोनों शिक्षामित्रों को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed