फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brutality on the highway: lured with a job, then assulted on the highway, friend thrown out of the moving car

हाईवे पर हैवानियत: नौकरी का झांसा, सामूहिक दुष्कर्म, सहेली को चलती कार से फेंका, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 12:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 11 May 2025 12:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चलती कार से एक किशोरी को फेंकने और दूसरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Brutality on the highway: lured with a job, then assulted on the highway, friend thrown out of the moving car
अरनिया क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों की कार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चलती कार से एक किशोरी को फेंकने और दूसरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी दूसरी किशोरी को खुर्जा में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार से फेंकी गई किशोरी का शव मेरठ के जानी क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर खुर्जा नगर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की रहनी वाली 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ गौतमबुद्धनगर जनपद के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती है। किशोरी ने सात मई को खुर्जा नगर थाना पहुंचकर बताया कि छह मई को सहेली के साथ नौकरी खोजने के लिए घर से शाम सात बजे निकली थी। तभी अमित और उसका दोस्त संदीप कार लेकर आ गए। उन्होंने दोनों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते से बीयर खरीदी और जबरन उन दोनों को भी पिलाई। इसके बाद आरोपी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे तक कार में लेकर घूमते रहे। पीड़िता ने घर जाने की बात कही तो आरोपी युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता और उसकी सहेली ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने एक्सप्रेसवे छोड़ दिया। मेरठ के जानी क्षेत्र में उसकी सहेली को चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मेरठ से बुलंदशहर हाईवे पर आ गए। रास्ते में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह करीब सात बजे आरोपियों ने खुर्जा में मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर पीड़िता को छोड़कर भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। तीसरे आरोपी की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि किशोरी की सहेली का शव मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में सात मई की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने मेरठ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार 
अरनिया पुलिस ने शनिवार दोपहर मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों संदीप और अमित निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और गौरव निवासी लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कार सवार तीनों आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी एनएच-34 से उतरकर आम के बाग में पहुंच गए थे। संदीप और गौरव के पैर में गोली लगी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

सूरजपुर से खरीदी थी बीयर, जाना था लखनऊ
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सूरजपुर से बीयर की आठ केन खरीदी थी। दोनों किशोरियों को लांग ड्राइव की बात कहकर अपने साथ पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले गए थे। सभी ने साथ में बीयर पी थी। बागपत के पास खाना खाने की योजना थी। इस दौरान दोनों किशोरियों से विवाद हो गया।

इसके बाद उनकी पिटाई कर दी थी। बाद में खाना खाए बिना ही मेरठ की ओर मुड़ गए औैर एक किशोरी को कार से फेंक दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि किशोरी ने उनसे कहा था कि वह मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली है। वह लखनऊ जाना चाहती है। उसे लखनऊ छोड़ दें।
 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस किशोरी को कार से मेरठ में धक्का देकर फेंका गया था, उसकी मृत्यु हो गई थी। उसकी शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद मेरठ पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed