फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother murdered for lover in Meerut Poison mixed in alcohol

प्रेमी के लिए भाई का कत्ल: शराब में मिलाया जहर, तड़प-तड़पकर तीन ने तोड़ा दम, मौत के बाद शव से लिपटकर रोई बहन

Sun, 05 Apr 2026 10:23 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Akash Dubey Updated Sun, 05 Apr 2026 10:23 AM IST
सार

तीन मौतों का मामला सुनियोजित हत्याकांड निकला। अंकित की बहन अलका के विरोधाभासी बयानों से साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने अलका और उसके प्रेमी पवन को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Brother murdered for lover in Meerut Poison mixed in alcohol
मेरठ में शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला कस्बे में तीन लोगों की मौत के मामले में अंकित की बहन अलका के बयानों ने ही उसकी गर्दन कानून के शिकंजे में फंसा दी। जिसे शुरुआत में एक जहरीली शराब का हादसा माना जा रहा था वह अलका के विरोधाभासी बयानों के कारण एक सुनियोजित हत्याकांड की साजिश के रूप में सामने आया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अलका का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध था। वह बार-बार अपने बयान बदल रही थी। पहले उसने खुद को पूरी तरह अनजान बताया और रोने-बिलखने का नाटक कर इसे सामान्य हादसा साबित करने की पूरी कोशिश की। जब पुलिस ने कड़ाई से शराब के स्रोत और घर की परिस्थितियों पर सवाल किए तो वह हर बार नई कहानी सुनाने लगी। उसके बयानों में तालमेल न होने के कारण पुलिस का शक उस पर गहराता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच भटकाने का नाकाम प्रयास
अधिकारियों का कहना है कि अलका लगातार इमोशनल ड्रामा रच रही थी ताकि जांच की सुई उसकी तरफ न मुड़े। वह बार-बार जांच अधिकारियों को गुमराह करने और तथ्यों को छिपाने का प्रयास करती रही लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सख्ती का सहारा लिया तो वह टूट गई और सच्चाई उगल दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता और अलका के संदिग्ध आचरण को देखते हुए उसे और उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का मानना है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एकसोची-समझी साजिश थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का आधिकारिक रूप से खुलासा कर देगी।

विज्ञापन

यह है मामला
अंकित की बहन ने प्रेमी संग मिलकर शराब में मिलाया था जहर
दौराला में तीन लोगों मौत के मामले में शनिवार को चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि स्पेलर संचालक बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व अंकित उर्फ दौलत की मौत शराब पीने से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। अंकित उर्फ दौलत की सगी बहन अलका ने ही अपने प्रेमी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने अलका और उसके प्रेमी पवन को हिरासत में ले लिया है। कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित की बहन अलका का गांव के ही पवन उर्फ पोली के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित इस रिश्ते का विरोध करता था जो अलका और पवन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ था। इसके अलावा अलका की नजर अंकित के हिस्से की जमीन पर भी थी। प्रेमी युगल ने योजना बनाई थी कि अंकित को रास्ते से हटाकर वे शादी कर लेंगे और जमीन बेचकर ऐश करेंगे।

एक की हत्या की योजना में तीन की गई जान
अलका और पवन ने अंकित को ठिकाने लगाने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उन्हें पता था कि अंकित शराब पीता है इसलिए उन्होंने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया। अलका को डर था कि अगर अंकित अकेला मरता है तो शक की सुई उस पर घूम सकती है। इसलिए उसने शराब में जहर मिलाया ताकि यह एक सामान्य जहरीली शराब का मामला लगे।

अनजाने में अंकित वही जहरीली शराब लेकर अपने दोस्त बाबूराम के स्पेलर पर पहुंच गया। वहां अंकित के साथ बाबूराम और जितेंद्र ने भी वही शराब पी ली जिससे चंद मिनटों में तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में प्रेमी युगल, कबूला जुर्म
यह शराब देशी ठेके से आई थी इसकी जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और फिर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रातभर पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग द्वारा जांच कराई जा रही थी। जांच में यह भी साफ हो गया है कि सरकारी ठेके की शराब में कोई कमी नहीं थी।

इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जो बहन कल तक भाई की लाश से लिपटकर लोगों की सहानुभूति बटोर रही थी वही उसकी कातिल निकली। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त जहर के स्रोत और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed