{"_id":"66b45a7bf4a22248960ee8eb","slug":"brother-killed-his-sister-middle-of-the-road-in-mawana-meerut-for-having-a-love-affair-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल बना भाई: जिसे कभी हाथ से खाना खिलाया, उसी बहन की बीच सड़क पर ली जान, बस इतना था किशोरी का कसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बना भाई: जिसे कभी हाथ से खाना खिलाया, उसी बहन की बीच सड़क पर ली जान, बस इतना था किशोरी का कसूर
Thu, 08 Aug 2024 11:13 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:13 AM IST
सार
मेरठ में एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई। यहां एक भाई ने अपनी बहन को घर में पहले जमकर पीटा, वह बचकर बाहर भागी तो उसे सड़क पर घेर लिया और भरी भीड़ के आगे माैत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बहन की हत्या और आरोपी भाई पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से जान ले ली। जिस बहन को उसने पिता की तरह पाला, अपने हाथों से खाना खिलाया, जब वह बड़ी हुई तो उसे बीच सड़क पर माैत दे डाली। नाबालिग बहन से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे पीटा। वह बचकर बाहर सड़क पर भाग आई। भाई पीछे-पीछे आया। दोबारा से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही। करीब आधा घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़ें आखिर क्यों भाई बन गया अपनी ही बहन का हत्यारा।
विज्ञापन
इंचौली थाना अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाईयों में सबसे छोटी बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई।
पीछे से सबसे बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा लेकिन तड़फती किशोरी को किसी ने दरिंदे से नहीं बचाया। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

बहन की हत्या कर आरोपी भाई घर पहुंच गया। करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। डायल-112 पहुंची और इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इंचौली प्रभारी योगेंद्र कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाई हिरासत में लिया
घटना के बाद हत्यारोपी भाई घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित घर पहुंच गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे।
सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली
घटनास्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं और एक गेट के बाहर के गेट पर लगा था। पुलिस ने सबसे पहले उन कैमरों के डीवीआर कब्जे में ले लिए। वहीं, लोगों से मोबाइल में बनाई गई वीडियो के बारे में भी पूछताछ की।