फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law and brother-in-law died in an accident on Ramraj-Hastinapur road

रामराज-हस्तिनापुर मार्ग पर हादसे में जीजा-साले की मौत

Tue, 22 Apr 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died in an accident on Ramraj-Hastinapur road
मृतक मोहित की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
बहसूमा (मेरठ)। बहसमा थाना क्षेत्र में रामराज-हस्तिनापुर मार्ग पर स्थित मोहल्ला ढलान के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे बाइक सवार जीजा-साले की बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रविवार देर रात जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र के गांव समाना के प्रताप नगर निवासी मोहित (30) पुत्र खल सिंह और उसका साला राहुल (26) पुत्र पाल निवासी काली सड़क नई बस्ती रामराज रविवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर रामराज-हस्तिनापुर मार्ग पर स्थित मोहल्ला ढलान वाले की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेरठ स्थित प्यारेलाल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। रिश्ते में मोहित जीजा व राहुल उसका साला था। दोनों मजदूरी करते थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार का रोकर बुरा हाल है। मृतक मोहित के तीन बच्चे हैं, जबकि राहुल अविवाहित था।

मृतक मोहित की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।

मृतक मोहित की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed