फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister killed in a car accident on the highway, innocent child injured

Meerut News: हाईवे पर कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मासूम बच्चा घायल

Sun, 10 May 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister killed in a car accident on the highway, innocent child injured
नोट: गाजियाबाद के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------
- खड़ौली में सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना, सीसीटीवी में हुई कैद
- शोक सभा में शामिल होकर खड़ौली गांव लौट रहे
फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा(मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर खड़ौली में रविवार दोपहर सड़क पार करते समय इंदिरापुरम निवासी अनीता (40) व खड़ौली निवासी उसके भाई देवेंद्र सैनी (46) की ईको कार की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय मासूम विराट घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। मृतकों की मौत से परिजनों मातम पसरा है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि खड़ौली निवासी अनीता की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव निवासी पवन सैनी से हुई थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे नेहा व आदित्य हुए। लेकिन काफी समय से अनीता अपने पति पवन सैनी के साथ इंदिरापुरम गाजियाबाद में रह रही है। पवन सैनी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। रविवार सुबह अनीता और उसका भाई खड़ौली निवासी देवेंद्र सेैनी के साथ एक शोक सभा में फलावदा गए थे। रविवार दोपहर के समय उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें कार से सड़क पर छोड़ दिया था। दोनों भाई बहन अपने मासूम भांजे विराट के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनीता और देवेंद्र की मौत हो गई। मासूम का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना पास के रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी चालक रुड़की निवासी अनुज को हिरासत में लेकर ईको कार को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया और राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। एसपी सिटी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed