फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister attacked by in-laws, young man injured

Meerut News: भाई-बहन पर ससुराल पक्ष का हमला, युवक घायल

Wed, 03 Dec 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister attacked by in-laws, young man injured
सरधना। मोहल्ला खेवान में घायल युवक इरशाद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला किला खेवान में मंगलवार की रात बहन से मिलने पहुंचे युवक पर ससुराल पक्ष के दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी इरशाद पुत्र अलीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रिहाना की शादी सरधना के किला खेवान मोहल्ले में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। तीन महीने से महिला मायके में रह रही थी। मंगलवार को दवाई लेने सरधना आई और इसके बाद अपनी ससुराल पहुंची जहां उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रिहाना ने कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर देर रात इरशाद और उसका भाई साजिद बहन से मिलने पहुंचे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। हमले में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed