फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Broken wall of market becomes a problem, crops get damaged due to stray animals

Meerut News: मंडी की टूटी दीवार बनी मुसीबत, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान

Sat, 02 May 2026 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Broken wall of market becomes a problem, crops get damaged due to stray animals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। लोकप्रिय रोड स्थित नई बस्ती क्षेत्र में मंडी समिति की टूटी दीवार स्थानीय लोगों और किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मंडी परिसर से आवारा पशु बस्ती और खेतों में पहुंच रहे हैं। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है और क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या के समाधान की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडी समिति की ओर से इसी स्थान पर कूड़ा-कचरा भी डाला जाता है। इससे गंदगी फैलती है। टूटी दीवार के कारण आवारा पशु आसानी से बस्ती में प्रवेश कर जाते हैं और कई बार खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। शिकायतों के बाद दीवार का निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया लेकिन इसे बीच में ही छोड़ दिया गया। उन्होंने जल्द ही दीवार का निर्माण कराने की मांग की। समस्या बताने वालों में रिहान मलिक, अरशद, अंकुर, साबिर, मोनू, सोनू, आकांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed