फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brijesh Dhamani won the All India Snooker Tournament title

Meerut News: ब्रजेश धमानी ने ऑल इंडिया स्नूकर टूर्नामेंट का खिताब जीता

Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Brijesh Dhamani won the All India Snooker Tournament title
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित ऑल इंडिया स्नूकर टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

15 अप्रैल को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के नंबर दो खिलाडी आदित्य मेहता ने यूपी के नंबर एक खिलाड़ी आयुष मित्तल को 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ब्रजेश धमानी 4-2 से मनन चंद्र के खिलाफ बढ़त बनाए हुए थे। मैच के दौरान मनन चंद्र के चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा जिससे ब्रजेश धमानी को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

16 अप्रैल को खेले गए फाइनल मुकाबले 11 फ्रेम में ब्रजेश धमानी ने आदित्य मेहता को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि सेमीफाइनल में आदित्य मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 123 और 88 के बेहतरीन ब्रेक लगाए लेकिन उनका जादू नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर एएसी के जेपी अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। विजेता ब्रजेश धमानी को ट्रॉफी के साथ 1.50 लाख रुपये की नकद राशि मिली। उपविजेता आदित्य मेहता को 75 हजार रुपये और उच्चतम ब्रेक के लिए दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर राहुल दास कोषाध्यक्ष, विनीत शारदा, अमन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, संजय राठी, संजय शर्मा, अनिल अग्रवाल और आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed