फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bridge of the Ganges Flowed away Due to the severe erosion of the Ganges in Hastinapur

मंडराया खतरा: हस्तिनापुर में गंगा के भीषण कटान के कारण एप्रोच रोड से दूर पहुंचा गंगा का पुल

Wed, 03 Aug 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

पिछले चार दिनों से लगातार एप्रोच रोड पर हो रहे कटान के कारण गंगा पुल और एप्रोच रोड की दूरी बढ़ गई है और बीच से गंगा का पानी बह रहा है।

विज्ञापन
bridge of the Ganges Flowed away Due to the severe erosion of the Ganges in Hastinapur
एप्रोच रोड पर संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा उफान पर आ गई है। वहीं पिछले चार दिनों से चल रहे भी संकट आन के कारण हस्तिनापुर से बिजनौर को जोड़ने वाले गंगा पुल की एप्रोच रोड पर भी संकट आन चल रहा है, जिस कारण अब एप्रोच रोड पुल से दूर हो गई है।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से लगातार एप्रोच रोड पर हो रहे कटान के कारण गंगा पुल और एप्रोच रोड की दूरी बढ़ गई है और बीच से गंगा का पानी बह रहा है। एप्रोच रोड के कटान को देखकर पीडब्ल्यूडी विभाग और राज्य सेतु निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: कालागढ की हाथीशाला में मनाया सावन का चौथा जन्मदिन, सजाए गुब्बारे, काटा गया केक
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के सभी दावों की पिछले चार दिनों में ही हवा निकल गई। जिलाधिकारी और राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने एक सप्ताह में इस रूप को पूर्ण रूप से सुचारू करने के लिए कहा था, लेकिन गंगा के कटान के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क को दुरुस्त करने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर: कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल

वहीं लगातार चल रहे कटान के कारण एप्रोच रोड की दूरी पुल से बढ़ती जा रही है जो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर अगले एक-दो दिनों एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो एप्रोच रोड पीडब्ल्यूडी विभाग के नक्शे में ही नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed