फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bridge is trapped in Vigilance investigation, approach road will be built in two days

विजिलेंस जांच में फंसा है पुल, दो दिन में बनने लगेगी एप्रोच रोड

Wed, 19 Oct 2022 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bridge is trapped in Vigilance investigation, approach road will be built in two days
विजिलेंस जांच में फंसा है पुल, दो दिन में बनने लगेगी एप्रोच रोड
विज्ञापन

मेरठ। नाव हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने अधिकारियों को एप्रोच रोड़ का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अगले दो दिन में 60 मीटर एप्रोच रोड़ का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस एप्रोच रोड़ को बनने में एक महीना लग जाएगा। इससे पहले बारिश और विजिलेंस जांच में ही पुल का निर्माण उलझा रहा। हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाले मार्ग की विजिलेंस जांच चल रही है।
साल 2008 से लेकर अभी तक तीन बार पुल के निर्माण का बजट तय किया गया। पहली बार पांच करोड़ 61 लाख 62 हजार, दूसरी बार आठ करोड़ और तीसरी बार 129 करोड़ रुपये बताया गया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय से सतर्कता जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें साल 2021 में सतर्कता जांच के लिए बरेली के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी गई थी। तेज बहाव के कारण 28 जुुलाई को पुल की एप्रोच रोड़ बहने के बाद लोक निर्माण विभाग जलस्तर घटने और बारिश रुकने का इंतजार करता रहा। जबकि दस सितंबर को पुल की मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड़ का कार्य नहीं हो सका था। अब जल्द कार्य शुरू करेंगे। हालांकि, अभी भी पुल की एप्रोच रोड को तेज बहाव से रोकने के लिए गाइडबंध बनाने जरूरी हैं। यह तब बनेंगे जब शासन से बजट मिल पाएगा - राजीव कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed