{"_id":"6488d1c2a26d50970d068df7","slug":"brides-fathers-bag-stolen-one-lakh-rupees-revolver-and-cartridges-taken-away-by-miscreants-meerut-news-c-14-1-mrt1051-248169-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुल्हन के पिता का बैग चोरी..., एक लाख रुपये, रिवाॅल्वर और कारतूस ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुल्हन के पिता का बैग चोरी..., एक लाख रुपये, रिवाॅल्वर और कारतूस ले गए बदमाश
Wed, 14 Jun 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:59 AM IST
सार
मेरठ के गढ़ रोड स्थित निजी फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में सोमवार देर रात दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के गढ़ रोड स्थित निजी फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में सोमवार देर रात दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया। इसमें एक लाख रुपये, जेवरात, रिवाॅल्वर और पांच कारतूस थे। वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे देखने पहुंची तो पता चला कि यहां एक भी कैमरा नहीं था।
विज्ञापन
दरअसल, गढ़मुक्तेश्वर के जवाहरगंज मंडी निवासी सतीश गर्ग की बेटी क्षमा का शादी का समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन के फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी किसी ने सतीश गर्ग के पास में रखा बैग चोरी कर लिया। चोरी का पता उस समय चला जब बेटी को शगुन देना था, लेकिन बैग नहीं मिला। काफी देर तक बैग की इधर-उधर तलाश की गई। बैग न मिलने पर काफी हंगामा भी हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:
सूचना मिलने के बाद सीओ सदर देहात देवेश सिंह और भावनपुर थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पर सीसीटीवी कैमरे चेक करने चाहे, लेकिन फार्म हाउस में सीसीटीवी नहीं थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, फार्म हाउस के मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल यहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। समारोह के दौरान रात करीब एक बजे सुरक्षाकर्मी भी अपने घर चले जाते हैं। इसके बाद फार्म हाउस में मौजूद लोगों को खुद ही निगरानी रखनी पड़ती है।