दूल्हे के बजाए प्रेमी के गले में डाली वरमाला, बारातियों ने युवक को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस शहर में जयमाला के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। दुल्हन ने दूल्हे के बजाए अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद जमकर हंगामा हो गया और फिर...
मामला बिजनौर जिले के नगीना का है। एक दुल्हन ने जयमाला के दौरान दूल्हे की जगह पास में खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद बारात में हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। इस घटना के बाद बारात बैरंग लौट गई। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
बिजनौर क्षेत्र के एक युवक की बारात बुधवार रात नगीना थाने के एक गांव में गई थी। युवती एक डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी की छात्रा हैं। बारात गांव में पहुंचने पर दुल्हन पक्ष ने बारातियों की खूब खातिर की। गांव में बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी। बारात के दुल्हन के घर पहुंचने पर जयमाला की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दुल्हन व दूल्हा मंच पर पहुंचे। दोनों के हाथों में वरमाला थी। दुल्हन ने दूल्हे के बजाए उसके पास खड़े अपने प्रेमी को पहना दी। बारात में इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने प्रेमी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। खाना खा रहे बारातियों ने खाना छोड़ दिया। इस घटना को देख दूल्हा व उसके परिजन बिगड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर प्रेमी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। दूल्हे ने बाद में दुल्हन से शादी करने से इंकार कर दिया।
पढ़ें : लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के जेवरात, चार दिन पहले हरिद्वार में हुई थी शादी
बाद में दूल्हा व उसके परिजन बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक घटना की सूचना अफसरों को दे दी गई है। प्रेमी व प्रेमिका बालिग हैं। दोनों एक एक डिग्री कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पक्ष तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमी को परिजनों को सौंप दिया है। सीओ महेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/