फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride fled away with jewelry and cash at shamli, in Haridwar was married four days ago

लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के जेवरात, चार दिन पहले हरिद्वार में हुई थी शादी

Tue, 17 Apr 2018 11:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
bride fled away with jewelry and cash at shamli, in Haridwar was married four days ago
फाइल फोटो

लुटेरी दुल्हन शादी के चार दिन बाद डेढ़ लाख नगदी और तीन लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। पति शाम को घर पहुंचा तो हैरान रह गया। जानिए फिर आगे क्या हुआ...

विज्ञापन

  
यह मामला यूपी के शामली जनपद का है। शादी के चार दिन बाद दुल्हन ससुराल से जेवरात और नगदी समेटकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सोमवार को एसपी देवरंजन वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


कैराना के आर्यपुरी देहात निवासी राकेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ला शंकर सौदियान निवासी एक युवक ने उसकी शादी कराने की बात कही थी। घर में बूढ़ी मां की सेवा को देखते हुए राकेश ने हां कर दी थी। युवक के मांगने पर एक लाख 30 हजार रुपये दे दिए थे, जिसके बाद नौ अप्रैल को राकेश की शादी हरिद्वार में एक धर्मशाला में एक युवती के साथ करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 13 पतियों के घर उजाड़कर लुटेरी दुल्हन फरार, पढ़ें दिलचस्प कहानी

जानिए राकेश ने क्या बताया

bride fled away with jewelry and cash at shamli, in Haridwar was married four days ago
फाइल फोटो

राकेश के मुताबिक 13 अप्रैल की रात जब वह काम से घर पहुंचा, तो उसे उसकी पत्नी घर से गायब मिली। उसने घर की तलाशी ली तो घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नगद तथा तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उसने महिला के परिजनों के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। जिसके बाद पीड़ित ने 14 अप्रैल को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed