फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride pushed out from the house after some days of wedding in lockdown

लॉकडाउन में बिना दहेज शादी करना विवाहिता को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला 

Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
bride pushed out from the house after some days of wedding in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत निवासी युवती को लाॅकडाउन के दौरान बिना दहेज के शादी करना नगर की एक युवती और उसके परिवार को महंगा पड़ गया। अनलॉक की शुरूआत से ही युवती पर घर से पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न करने पर विवाहिता को गत देर शाम मारपीट कर घर से निकाल दिया। गुरुवार को पीड़ित ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़ित गुलिस्ता पुत्री अशरफ नगर की छपरौली चुंगी की रहने वाली है। लॉकडाउन के दौरान 17 अप्रैल 2020 को परिवार ने उसकी शादी खामपुर गांव के राज पुत्र सलीम के साथ बिना दहेज की थी, शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन अनलॉक की शुरूआत होते ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले गुलिस्ता को आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


फिलहाल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गत रात्रि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और पांच लाख रुपये लाने पर ही घर में घुसने की बात कहीं। पीड़ित ने परिवार को आपबीती बताई।गुरुवार को पीड़ित के मायके वाले कोतवाली पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर पति सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed