फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing 13 Wearing the House of Husbands robber brides absconding, read interesting story

13 पतियों के घर उजाड़कर लुटेरी दुल्हन फरार, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Mon, 05 Jun 2017 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Revealing 13 Wearing the House of Husbands robber brides absconding, read interesting story
दुल्हन

तमंचे वाली दुल्हन के बाद अब एक ऐसी लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ है जिसे लेकर खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा किया है। पढ़िए दिलचस्प कहानी।

विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन श्वेता के पति समेत रोहित तीन साथियों को पकड़कर पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया। रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये गैंग अब तक एक दर्जन लोगों को शिकार बनाकर करीब 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरातों की लोगों से ठगी कर चुका। पति रोहित ही श्वेता को अपनी बहन बताकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देकर हर बार नए पति के साथ विदा करता था और बाद में भाई बनकर उसकी ससुराल पहुंच जाता। दोनों मौका पाकर सब कुछ लेकर फरार हो जाते। दुल्हन अभी फरार है, उसके पति और दोनों साथियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गैंग को लेकर कई खुलासे

Revealing 13 Wearing the House of Husbands robber brides absconding, read interesting story
पीछे खड़े आरोपियों के बारे में बताते एएसपी

एएसपी सुकीर्ति माधव व सीओ दौराला वीएस वीर कुमार ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के रोहित पुत्र रामू निवासी  सिंभावली मुरादनगर, रविन्द्र पुत्र जिले सिंह निवासी शिवपुरम, नई बस्ती लल्लापुरा टीपी नगर व रणतेज पुत्र राजाराम गुर्जर निवासी दौलतराम कलोनी दादरी गौतमबुद्ध नगर को शनिवार को नेशनल हाइवे स्थित कैलाशी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि इस गैंग के दो आरोपी स्वाति उर्फ श्वेता पत्नी रोहित और शशि नाम की दो महिला अभी फरार हैं। गैंग का सरगना रोहित है। रोहित ऐसे लोगों की तलाश करता था,जिनकी शादी न हो रही हो या रिश्ता टूट गया हो। रिश्ता टूटने के बाद लोग इज्जत के लिए तय समय में शादी करना चाहते हैं तो इसका फायदा रोहित उठाता था। रोहित पत्नी श्वेता का भाई बनकर लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव देता था। पुलिस के अनुसार श्वेता के पिता सुरेश निवासी गांव डाबका कंकरखेड़ा ने बड़ी खुशी से उसकी शादी रोहित के साथ की थी। मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र से श्वेता की शादी कंकरखेड़ा के शिव मंदिर में हुई थी तो फरार होने के बाद धर्मेन्द्र उसकी तलाश में कंकरखेड़ा पहुंचा। ढूंढते ढूंढते डाबका में उसके पिता सुरेश के पास पहुंच गया और सारी कहानी बताई और शादी का फोटो दिखाया। जिसमें रोहित भाई बनकर दोनों को आशीर्वाद उसे दे रहा था। ये देख श्वेता के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। श्वेता के पिता ने रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं मामले का पता चलते ही रोहित ने भी श्वेता के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी ने जांच कंकरखेड़ा पुलिस को सौंपी, पुलिस ने पड़ताल की तो मामला साफ हो गया।

मंदिर में कराते थे शादी

Revealing 13 Wearing the House of Husbands robber brides absconding, read interesting story
दुल्हन को आशीर्वाद देता पति

रोहित और श्वेता अपने मंसूबे में एक बार सफल हुए तो अगले शिकार की तलाश की। एक के बाद एक क्राइम से पैसे की चाहत और बढ़ती गई। रोहित ने इसके बाद गैंग बना लिया। रविन्द्र, रणतेज और शशि को भी शामिल किया। रविन्द्र ने अपने नाम से मैरिज ब्यूरो खोल लिया। आनलाइन भी शिकार की तलाश जारी रहती। रोहित भाई बनता तो कोई पिता और कोई मां का रोल अदा करता। जैसा जिसका रोल होता वैसा ही उसे पैसा मिलता। 


मंदिर में कराते थे शादी
शादी मंदिर में कराई जाती और रोहित दूल्हे के साथ श्वेता को हंसी खुशी सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देकर विदा करता था। रिश्ता कराने के बदले पार्टी की हैसियत देखते हुए उससे रकम वसूली जाती थी। श्वेता घर में रखे कीमती सामान या रकम को भांपती थी और कुछ दिन बाद रोहित को फोन करके बुला लेती थी। हर वारदात के बाद ये लोग अपना ठिकाना बदल लेते थे। एक अप्रैल को रोहित ने श्वेता की शादी पिंकी शर्मा के नाम से धर्मेन्द्र निवासी निजामपुर मुजफ्फरनगर से कराई और दो लाख रुपये वसूले। यही नहीं इसके बाद ये लोग घर से रुपये गहने लेकर भी फरार हुए। 19 अप्रैल को ज्योति के नाम से शौकीन निवासी पल्लवल हरियाणा से कराई और 08 लाख रुपए वसूल किए। एक ओर अन्य युवक से कराई उससे 10 लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरातों की ठगी की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed