फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी

Mon, 30 Jan 2023 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार निवासी पारस ने बड़े अरमानों के साथ वैशाली से शादी की थी लेकिन उसे ये मालूम नहीं था कि वैशाली के साथ उसका सात जन्मों का रिश्ता केवल एक दिन के भीतर ही खत्म हो जाएगा। वैशाली की अर्थी को कंधा देते हुए पारस और उसके परिवार के आंसू थम नहीं रहे थे। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bride died due to gas geyser after only three day of her marriage in Meerut

मेरठ के जागृति विहार में गीजर की गैस से हुए हादसे में शादी के 24 घंटे में ही दुल्हन वैशाली की मौत से सात जन्मों का रिश्ता खत्म हो गया। वैशाली के ससुराल और मायके वालों में मातम छाया हुआ है। इंजीनियर पति पारस सदमे में है। रविवार को यहां पहुंचे कुछ लोगों ने कहा कि पारस बैंडबाजे के साथ बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था, लेकिन अब उसे कंधे पर अर्थी लेकर श्मशान जाना पड़ा। रविवार को भी परिचित और रिश्तेदार दोनों परिवारों को संभालने का प्रयास करते रहे। 



जागृति विहार में शनिवार को वैशाली बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। गीजर की गैस में दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पारस एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वह सुबह कंपनी चले गए थे। 26 जनवरी को ही इनका गाजियाबाद में विवाह हुआ और 27 जनवरी को डोली उठी। इसके अगले ही दिन 28 जनवरी को हादसे में वैशाली की मौत हो गई। वहीं, शनिवार को भजन संध्या होनी थी, इसके साथ ही परिजनों ने अभी शादी का सामान भी नहीं खोला है और मायके वालों ने गला भी देखा। कोई निशान नहीं पाया गया।

Bride died due to gas geyser after only three day of her marriage in Meerut
शादी मण्डप - फोटो : amar ujala
वीडियो देखकर बिलखते रहे पारस
पति बार-बार एल्बम में जयमाला सहित अन्य तस्वीरों को देखकर बिलखते रहे। वो खुशनसीब पल याद करके उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। घुड़चढ़ी से लेकर चढ़त तक के पल को याद करके पति और परिवार के अन्य सदस्य रोते रहे। परिजन बोले यह गम भुलाना आसान नहीं है। यहां आए कुछ रिश्तेदारों से पारस ने कहा कि नया जीवन शुरू हाेने से पहले ही बर्बाद हो गया।
 
Bride died due to gas geyser after only three day of her marriage in Meerut
इंजीनियर ने दी पत्नी को मुखाग्नि 
पत्नी वैशाली की मौत के बाद इंजीनियर पारस समेत परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पारस ने ऐसा कभी सोचा भी नहीं होगा कि शादी के एक दिन बाद ही पत्नी को मुखाग्नि देनी पड़ेगी। मुखाग्नि देने के दौरान पारस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनकी हालत को देखकर हर कोई गमगीन था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride died due to gas geyser after only three day of her marriage in Meerut
कंगना खेलने की रस्म हो चुकी थी पूरी
पारस के चाचा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में कंगना खेलने की रस्म हो चुकी थी। शनिवार को वैशाली के मायके से कुछ लोग आने थे। जिसको लेकर घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी। हादसे के 15 मिनट बाद ही उसके मायके वाले आ गए थे। घर जहां खुशी का माहौल था, वहां चंद मिनटों में मातम छा गया।
 
विज्ञापन
Bride died due to gas geyser after only three day of her marriage in Meerut
पति-पत्नी की पहाड़ों पर घूमने की थी योजना 
परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के बाद पारस और वैशाली का पहाड़ों पर घूमने का प्लान था। अन्य कई सपने और अरमान उन्होंने संजोए थे, जो अब अधूरे छूट गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed