फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bribery case: IPS Anirudh Singh who demanded 20 lakh bribe removed from duty, Kamlesh Bahadur new SP Dehat

घूस लेने का मामला: 20 लाख रिश्वत मांगने वाले IPS अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, कमलेश बहादुर नए एसपी देहात

Thu, 06 Apr 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Apr 2023 11:11 AM IST
सार

मेरठ में एसपी देहात के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में पद से हटा दिया गया है। अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान 20 लाख की रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो गया था। वहीं इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। इस पर फिर से जांच चल रही थी।

विज्ञापन
Bribery case: IPS Anirudh Singh who demanded 20 lakh bribe removed from duty, Kamlesh Bahadur new SP Dehat
अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार को 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में पद से हटा दिया गया है। अनिरुद्ध सिंह सीबीसीआईडी (Crime Branch Criminal Investigation) लखनऊ भेजे गए हैं। बुलंदशहर से ट्रांसफर होकर कमलेश बहादुर नए एसपी देहात होंगे। वह 1994 बैच के हैं पीपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान का पुराना वीडियो वायरल हो गया था, वीडियो में एक सफाई कर्मचारी को दुष्कर्म मामले में बचाने के लिए बीस लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। डीजीपी के आदेश पर इसकी फिर से जांच चल रही थी। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला 
वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आईपीएस अनिरुद्ध कुमार के कंधे पर दो स्टार लगे हैं। जबकि अब पदोन्नत होने के बाद वह एसपी देहात बन गए थे। उनके कंधे पर अब अशोक स्तंभ लगे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया फिर जलाया शव, मेरठ में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश के ट्वीट पर हरकत में आया शासन
सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव द्वारा वायरल वीडियो पर ट्वीट में भाजपा सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद शासन ने आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को दी गई क्लीन चिट का फिर से परीक्षण कराने का फैसला किया है।

35 सेकंड की वीडियो का यह है सारांश
वीडियो कॉल करने वाला व्यक्ति कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर आईपीएस अनिरुद्ध कुमार से बात कर रहा है। आईपीएस कह रहे हैं कि इतना लेट मत कीजिए, आज कितना भेज रहे हैं। व्यक्ति ने कहा-10 लाख रुपये भेज रहा हूं। अधिक रुपये निकालने पर शक बढ़ जाता है। 10 लाख जब अकाउंट से निकलता है तो दिक्कत होती है। आईपीएस कहते हैं कि कम से कम 20 का इंतजाम करिए और शाम को भेजिए, बाकी का मैं तरीका बताता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed