फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bribery case: Army jawan wife received threats through WhatsApp call if she did not compromise

घूसखोरी का मामला: समझौता नहीं करने पर सेना के जवान की पत्नी को व्हाट्सएप कॉल से मिली धमकी

Wed, 11 May 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 11:27 AM IST
सार

मेरठ में दहेज उत्पीड़न में दुष्कर्म की धारा हटाने के लिए घूसखोरी के मामले में अब सेना के जवान की पत्नी ने व्हाट्सएप कॉले के जरिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है। बताया गया कि धमकी महिला थाने की निलंबित दरोगा रितु काजला के पति के नाम से दी गई है। 

विज्ञापन
Bribery case: Army jawan wife received threats through WhatsApp call if she did not compromise
मोनिका जिंदल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दहेज उत्पीड़न में दुष्कर्म की धारा हटाने के लिए घूसखोरी के मामले में जांच जारी है। इस प्रकरण में अब सेना के जवान की पत्नी को धमकी मिली है। आरोप है कि यह धमकी निलंबित हो चुकी दरोगा रितु काजला के पति के नाम से व्हाट्सएप कॉल करके दी गई। इसमें समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई। वहीं, निलंबित महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल की ओर से भी कोई व्यक्ति दबाव बनाने के लिए घर पर भी पहुंचा था।

विज्ञापन


मोनिका जिंदल और मामले की विवेचक रितु काजला पर धारा हटवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। इसमें 40 हजार रुपये दिए भी जा चुके थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात केशव कुमार से मामले की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पर मोनिका जिंदल और रितु को निलंबित कर दिया गया है। सेना के जवान की पत्नी की तहरीर पर मोनिका और रितु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेना के जवान की पत्नी के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। बताया जा रहा है कि यह कॉल रिकॉर्ड नहीं हुई है। इस बारे में महिला ने रिश्तेदार होमगार्ड को जानकारी दी। इस मामले का पता लगते ही एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें
 

धमकी मिलने के बाद जान का खतरा बताया
व्हाट्सएप कॉल पर धमकी के बाद सेना के जवान की पत्नी ने जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मोनिका जिंदल और रितु कुछ भी करा सकती हैं। एसएसपी का कहना कि अगर लिखित में शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई कराएंगे और वादी को सुरक्षा भी दिलाएंगे।

मोनिका के पति पर भी हो सकती कार्रवाई
मोनिका जिंदल के पति एसटीएफ में दरोगा हैं। इस कार्रवाई के बाद मोनिका के पति की भी जांच हो सकती है। एसएसपी ने दंपती का पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है। पुलिस विभाग में इसकी काफी चर्चा है। हालांकि अभी तक मोनिका के पति की इस मामले में कोई भी भूमिका नहीं मिली। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed