मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक विक्टोरिया पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि भारत की आजादी के बाद नए भारत का जो सपना देखा था उसे पूरा करें। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ दुनिया को राह दिखा रहा है। सीएम ने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो में शहीदों की शौर्यगाथा देख सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। सीएम यहां करीब 40 मिनट तक रहे और 30 मिनट की पूरी डॉक्यूमेंट्री देखी।
अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के बैंड की प्रस्तुति के साथ योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए तो शिवांगी महाविद्यालय के 75 कलाकारों ने कथक की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। मल्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने युवाओं ने नृत्य की प्रस्तुति में मेरठ से उठी क्रांति की ज्वाला को दर्शाया।
स्वराग बैंड की प्रस्तुति सभी के लिए यादगार बन गई। देर रात तक यहां वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। शिवांगी के युवा कलाकारों ने मंगल पांडेय के बलिदान को नृत्य के माध्यम से दिखाया। युवाओं की टोली तिरंगा लेकर मंच पर आ गई। मंगल पांडेय, धन सिंह कोतवाल और महारानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को भी नृत्य संरचना के माध्यम से दिखाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव हम सब मिलकर मनाएं गीत की प्रस्तुति दी गई।
स्वराग बैंड ने सूफियाना अंदाज में हो केसरिया पधारो माहरे देश गीत से शुरुआत की। वेस्टर्न इंडियन फ्यूजन सबको पसंद आया। गिटार, तबला और वॉयलन के साथ जुगलबंदी के साथ गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को उत्साहित कर दिया। सितार और तबले के बीच शहनाई की धुनों ने सभी को जोश से भर दिया।
शहीद धन सिंह कोतवाल के वंशजों का सम्मान
सीएम योगी ने विक्टोरिया पार्क में हुए कार्यक्रम में शहीद धन सिंह कोतवाल के वंशज वीर महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, सुशीला सिंह का सम्मान किया। ब्रिगेडियर रणबीर सिंह, ब्रिगेडियर जेके तोमर, कर्नल एच.सी शर्मा, डीके शर्मा, सिपाही अजय कुमार की पत्नी प्रियंका, महेंद्र कुमारी, लोकतंत्र सेनानी अमर नाथ गुप्ता, वीर महेंद्र योगी, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार का सम्मान किया।