{"_id":"68eb8d19fc096945f40d1ff9","slug":"breast-cancer-can-be-cured-with-timely-treatment-dr-anshul-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1000469-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर इलाज से ठीक हो सकता है स्तन कैंसर : डॉ. अंशुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर इलाज से ठीक हो सकता है स्तन कैंसर : डॉ. अंशुल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महिला कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल बंसल ने कहा कि समय पर जांच और इलाज से कैंसर जैसी बीमारी से पूरी तरह ठीक हुआ जा सकता है। स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। उन्होंने हर महीने स्वयं परीक्षण करने और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित मैमोग्राफी कराने की सलाह दी।
केएमसी कैंसर संस्थान में अक्तूबर माह को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। संचालन डॉ. अंशुल बंसल ने किया। कार्यक्रम में कैंसर योद्धा फैशन शो भी आयोजित किया गया। इसमें कैंसर से पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने मंच से अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएन सतपथी, सर्जन एवं संस्थान के संचालक डॉ. सुनील गुप्ता, निदेशिका डॉ. प्रतिभा और हार्ट एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. तनय गर्ग सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।