फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Branded company's covers and bags found printed in the house

घर में छपते मिले ब्रांडिड स्पोर्ट्स कंपनी के कंवर व बैग

Sat, 22 Feb 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Branded company's covers and bags found printed in the house
मकान में छपते मिले ब्रांडेड कंपनी के कवर और बैग
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (गुरुग्राम) ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से योनेक्स कंपनी के निर्मित-अर्द्धनिर्मित रैकेट कवर और बैग बरामद किए। टीम के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को टीपीनगर पुलिस को साथ लेकर नई बस्ती स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मकान में संचालित जगदीश स्पोर्ट्स नाम की फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी सनी मलिक की बताई गई। मौके पर ब्रांडेड कंपनी योनेक्स के नकली रैकेट कवर तैयार हो रहे थे। वहीं, काफी सामान भी वहां तैयार मिला। मौके से सनी मलिक और कपिल को हिरासत में लिया है। मकान में कई मशीनें लगी थी, जिनसे बैडमिंटन रैकेट कवर व बैग बनाए जा रहे थे। योनेक्स कंपनी के काफी संख्या में रैकेट भी बरामद किए गए। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पिछले करीब चार माह से कंपनी पर नजर रखी जा रही थी। मौके से नकली माल के अलावा स्क्रीन प्रिंटिंग यूनिट भी जब्त की गई है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed