{"_id":"5fce94e78ebc3ecfcd01ed13","slug":"branded-company-caught-duplicate-shuttlecock-city-news-mrt514558317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट शटलकॉक पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट शटलकॉक पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित एक दुकान पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी की नकली शटल कॉक पकड़ी है। फार्म संचालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) की टीम ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योनेक्स के नाम से डुप्लीकेट शटल कॉक बनाकर सप्लाई किए जाने की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत बताई गई फर्म पर छापा मारा। मौके पर काफी मात्रा में योनेक्स कंपनी की शटल कॉक के 300 से ज्यादा डिब्बे पुलिस ने बरामद किए। फर्म संचालक ब्रह्मपुरी निवासी वैभव जैन को हिरासत में ले लिया गया है। ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि देश में कई जगह डुप्लीकेट शटल कॉक की सप्लाई मिली है। करीब डेढ़ लाख का माल जब्त किया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि फर्म संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कितने लोगों तक माल जाता है, इसकी भी सूची तैयार कराई जा रही है जिससे उनको भी शामिल किया जा सके।