फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brahmin Swabhiman Shankhnaad Rally: Pandit Sunil Bharala says Brahmins sacrificed for society and religion

ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद रैली: पंडित सुनील भराला बोले- ब्राह्मणों ने हमेशा समाज और धर्म के लिए किया त्याग

Mon, 11 Dec 2023 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Dec 2023 12:11 PM IST
सार

मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक में हुए ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद रैली और महासम्मेलन में इस कार्यक्रम में भराला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Brahmin Swabhiman Shankhnaad Rally: Pandit Sunil Bharala says Brahmins  sacrificed for society and religion
रैली में बोलते सुनील भराला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद रैली और महासम्मेलन में पंडित सुनील भराला ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज और धर्म की रक्षा के लिए त्याग किया है। अपने हक के लिए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ब्राह्मण समाज एकजुट है। प्यारे लाल शर्मा स्मारक में हुए इस कार्यक्रम में भराला मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन


उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज ने उन्हें मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। कार्यक्रम में पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश के दस प्रमुख ब्राह्मण संगठनों ने आगामी चुनाव पर अपनी हिस्सेदारी और भागीदारी पर मंथन कर शक्ति प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

पंडित सुनील भराला ने ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। भराला ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष रहते हुए तीन साल में गरीब झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए दिन रात कार्य किया। 

हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मौका दिया तो जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वहीं, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि समाज एकजुट होता है, तभी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

सरस्वती कनक जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के रक्षक हैं। महामंडलेश्वर राधा सरस्वती जी ने कहा कि सुनील भराला के साथ पूरा संत समाज खड़ा है। महामंडलेश्वर भैया जी महाराज ने कहा कि सुनील सनातनी रक्षक हैं। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 40 ब्राह्मण संगठन शामिल हुए।

रैली निकाली गई, हुई पुष्पवर्षा  
कार्यक्रम से पूर्व पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में बड़ी रैली भी निकाली गई। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन कौशिक, धर्मवीर कपिल, राष्ट्रीय कवि ईश्वर चंद गंभीर, सुमनेश सुमन, बाबूराम शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज भराला, जिला महामंत्री सुभाष गौड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमन उपाध्याय, नमन भारद्वाज और राजकुमार कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed