{"_id":"689cfd6189d9bd79560579ad","slug":"bpharma-student-shot-dead-body-thrown-100-meters-away-from-the-police-station-meerut-news-c-14-1-mrt1051-946633-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, थाने से 100 मीटर दूर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, थाने से 100 मीटर दूर फेंका शव
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी बी फार्मा के छात्र उज्ज्वल शर्मा (24) की बुधवार को पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंककर हत्यारोपी भाग गए। इकलौते बेटे की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव डेढ़ घंटे सड़क पर रखकर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है। मृतक की मां ने छह युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के मुताबिक, गणेशपुर गांव निवासी उज्ज्वल शर्मा बी फार्मा की पढ़ाई कर एक मेडिकल स्टोर पर अप्रेंटिस कर रहा था। बुधवार को वह गांव से दवाई लेने के लिए हस्तिनापुर आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी थाने के पीछे करीब सौ मीटर दूर सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग तिराहे पर शव फेंककर भाग गए। कुछ राहगीरों ने उसे पास ही में सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनदहाड़े कस्बे में युवक की हत्या की वारदात से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को थाने के सामने मुख्य मार्ग पर रख जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस और परिजनों में यहां तीखी बहस हुई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजन और ग्रामीण थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शन करते रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
-- -- --
आरोपियों ने कुछ माह पूर्व उज्जवल को पीटकर किया था घायल
मृतक की मां बबली ने हस्तिनापुर थाने पर छह युवकों हस्तिनापुर निवासी गौरव, शैंकी उर्फ सौरभ, सैफपुर निवासी नीटू, उनके अन्य साथी तुषार, चुनमुन और गुडडू पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। बबली का कहना है कि आरोपियों से कुछ महीने पूर्व उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने मारपीट कर उज्ज्वल को घायल कर दिया था। तभी से वे उससे रंजिश रखते थे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
-- -- -- -
डॉक्टर बनना चाहता था उज्जवल
ग्रामीणों ने बताया कि उज्ज्वल के पिता सुभाष और माता बबली मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उज्जवल उनका इकलौता बेटा था। उज्जवल का सपना था कि वह डाॅक्टर बने। हालांकि अभी उसने बी फार्मा की पढ़ाई की थी।
ममेरी बहन की एक आरोपी से हुई है शादी, पंचायत में की पिटाई
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उज्जवल की ममेरी बहन की शादी शैंकी के साथ हुई थी। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद होने पर रिश्तेदारों की पंचायत हुई थी। पंचायत में उज्ज्वल की शैंकी के साथ कहासुनी हुई थी। तभी शैंकी आदि ने उज्ज्वल के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। इसी रंजिश में हत्या होना परिजन बता रहे हैं। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-- --