फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BPES course will be started first in Major Dhyanchand Sports University

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में सबसे पहले होगी बीपीईएस कोर्स की शुरुआत

Thu, 31 Jul 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
BPES course will be started first in Major Dhyanchand Sports University
- कोर्स को लेकर आज कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगी प्रेसवार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र में सबसे पहले बीपीईइस शारीरिक शिक्षा और खेल में स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर खेल विश्वविद्यालय के पदाधिकारी शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे। खेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय में होने वाले पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के इंतजार में बैठे छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। मेरठ समेत आसपास के कई जिलों के युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। खेल विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार की बात करें तो ओलंपियन मनु भाकर, दीपा मलिक आदि खिलाड़ी इसका लगातार प्रचार कर रहे हैं। इनके अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ समेत कई एक्टर भी इसका प्रचार कर चुके हैं अभी हाल ही में इस विश्वविद्यालय के डिजिटल प्रचार प्रसार के लिए समझौता भी हो चुका है। अब बस इसमें कोर्स की भी शुरुआत हो जाएगी। खेल विश्वविद्यालय की बात करें तो सरधना के सलावा में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। सलावा में 700 करोड़ की लागत से 91.38 एकड़ में बन रहे विवि का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। निर्माण कार्य 2 ब्लॉक में किया जा रहा है। 2 जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नींव रखे के जाने के बाद 13 फरवरी 2024 को कंपनी ने कार्य शुरू किया था। कंपनी की ओर से 14 अगस्त 2025 तक कार्य पूरा करने की बात कही गयी थी। पॉकेट-ए में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लास रूम कॉम्पलेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी और अफसर व कर्मचारियों के आवास व विद्यार्थियों के हॉस्टल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पॉकेट-बी में स्टेडियम, फुटबाल ग्राउंड, फैसिलिटी सेंटर, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed